Monday, 12 January 2026

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मकर संक्रांति के कारण बदली तारीख


 उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला धार्मिक परंपराओं और पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति के पुण्यकाल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। पहले 14 जनवरी को केवल वैकल्पिक अवकाश तय था, लेकिन अब उसे बदलकर 15 जनवरी को पूर्ण सार्वजनिक छुट्टी कर दी गई है, ताकि लोग पर्व को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सकें।


#MakarSankranti #UPHoliday #YogiGovernment #PublicHoliday #UttarPradesh #Sankranti2026 #BreakingNews #UPNews #IndianFestivals

No comments:

Post a Comment