नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत एवं देश के वरिष्ठ राजनेता डॉ. कर्ण सिंह (95) ने वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (WHRO) द्वारा आगामी 10 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले “ग्लोबल ह्यूमेनिटी एंड पीस एंबेसडर अवार्ड्स 2026” का औपचारिक लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ. कर्ण सिंह ने मानवता, शांति, सामाजिक सद्भाव और मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समाज में शांति, समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर डब्लूएचआरओ के चीफ एडवाइजर रवि जयी व वाइस प्रेसीडेंट प्रियंक गुप्ता भी मौजूद थे
वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से डॉ. कर्ण सिंह का इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्लोबल ह्यूमेनिटी एंड पीस एंबेसडर अवार्ड्स 2026 का लोकार्पण करने एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
यह प्रतिष्ठित आयोजन आगामी 10 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मानवता, शांति, सामाजिक सेवा और मानवाधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment